रक्षा लेखा विभाग के 279वें वार्षिक दिवस पर कई नयी पहलों की शुरूआत करेंगे राजनाथ

नयी दिल्ली 30 सितम्बर (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रक्षा लेखा विभाग के 279वें वार्षिक दिवस पर गुरुवार को यहां कई सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पहलों की शुरुआत करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि इन पहलों में सेना वित्तीय सूचना प्रणाली का विभाग के ‘सक्षम’ प्लेटफार्म के साथ एकीकरण, रक्षा मंत्रालय के लिए संशोधित राष्ट्रीय संकलन प्रणाली और एकल खाता भुगतान शुरू करने के लिए भुगतान रूटिंग एवं एकीकृत प्रणाली प्रबंधन शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्य समारोह डीआरडीओ भवन के डॉ. डी.एस. कोठारी सभागार में होगा, जिसमें रक्षा मंत्री का संबोधन होगा। रक्षा मंत्री रक्षा व्यय पर व्यापक सांख्यिकीय पुस्तिका 2026, रक्षा लेखा भारती, विभाग की आंतरिक हिंदी पत्रिका और बाजार खुफिया रिपोर्ट 2025-2026 सहित कई प्रकाशनों का विमोचन करेंगे। इस अवसर पर रक्षा पेंशन प्रणाली पर आधारित एक लघु फिल्म भी जारी की जाएगी। साथ ही, रक्षा मंत्रालय और रक्षा लेखा विभाग की प्रमुख पहलों को लागू करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन और योगदान के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्टता के लिए रक्षा मंत्री पुरस्कार 2026 प्रदान किए जाएंगे।

रक्षा लेखा विभाग की स्थापना 1747 में ‘सैन्य पे मास्टर’ की नियुक्ति के साथ हुई थी। तब से यह विभाग रक्षा बलों और रक्षा मंत्रालय की बदलती जरूरतों के अनुसार लगातार विकसित हुआ है। विभाग ने आंतरिक लेखा परीक्षा, लेखा, वित्तीय सलाह और रक्षा पेंशन प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

.....

Next Post

एसपी कार्यालय के सामने दो ऑटो भिड़े, एक पलटा वैठे स्कूली छात्रो को आई चोटे

Wed Sep 30 , 2026
सिंगरौली। जिला मुख्यालय बैढ़न में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने बुधवार को दो ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद एक ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे के दौरान ऑटो में सवार स्कूल में पढ़ने वाले ईकोल स्कूल के छात्र थे कन्या विद्यालय की छात्राएं थी और सवारियां […]

You May Like