कौडिया निवासी अधेड का संदेहास्पद स्थिति में शव मिला,पुलिस जांच में जुटी

पांढुरना:ग्राम कोडिया निवासी महेंद्र पिता शंकर धुर्वे 52 का आज शुक्रवार की सुबह ग्राम से लगे जंगल के पास एकांत में शव मिलने से सनसनी फैल गई,सूचना पर घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा इस मामले की जांच में जूट गए है,वहीं घटना को लेकर ग्राम में अनेकों प्रकार की जन चर्चा व्याप्त है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नांदवाडी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम कौड़िया निवासी महेंद्र पिता शंकर धुर्वे का शुक्रवार की सुबह ग्राम से लगे जंगल में शव दिखाई दिया।

सूचना पर घटना स्थल पहुंचे अधिकारियों ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नगर जिला मुख्यालय के चिकित्सालय पहुंचाया है। मृतक के सिर से खून बहता हुआ भी दिखाई दे रहा है,जिसे देखते पुलिस इस मामले में सूक्ष्मता से जांच करने में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि मृतक अत्याधिक शराब पीने का आदि था,वह गुरुवार दोपहर को घर से गया,लेकिन रात में वापस घर नहीं लौटा,परिजनों द्वारा आज सुबह जब उसकी तलाश शुरू की गई तो गांव के पास एकांत में उसका शव दिखाई दिया।

Next Post

मेमो ट्रेन में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जीआरपी-आरपीएफ जांच में जुटी

Fri Aug 7 , 2026
दमोह:गुरुवार को मेमो ट्रनमें एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही जीआरपी एएसआई शेख जुम्मन, दिनेश व धीरज, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुरक्षित जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।फिलहाल […]

You May Like