अवैध तखत से हादसों का खतरा, स्थानीय लोग परेशान

दमोह। शहर के टंडन बिल्डिंग से उमा मिस्त्री की तलैया तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से रखा गया तखत आमजन के लिए मुसीबत बना हुआ है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि टंडन बिल्डिंग ध्वस्त होने के बाद भी यह तखत मार्ग को अवरुद्ध कर रहा है। इसे पान का टापरा बताया जा रहा है। इसी कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों, व्यापारियों और स्थानीय रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।निकासी कम होने के चलते इस मार्ग पर आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। कई बार इसकी शिकायत प्रशासन और संबंधित विभागों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि जनहित को देखते हुए प्रशासन अविलंब इस अवैध तखत को हटाकर मार्ग को आवागमन के लिए सुगम बनाए, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।

Next Post

शराब के नशे में युवक बीच सड़क पर लेटा, अस्पताल चौराहे पर लगा जाम

Tue Aug 4 , 2026
सीधी। जिला मुख्यालय सीधी के अस्पताल चौराहा क्षेत्र में सुबह उस समय अफरा- तफरी का माहौल बन गया जब एक युवक कथित रूप से शराब के नशे की हालत में बीच सडक़ पर लेट गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें युवक सडक़ के बीचों-बीच पड़ा दिखाई दे […]

You May Like