जम्मू कश्मीर में जनता को स्वतंत्रता दिवस समारोहों में भाग लेने के लिये ‘खुला निमंत्रण’

श्रीनगर, 13 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस समारोहों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिये व्यापक सुरक्षा उपायों के बीच राज्य सरकार ने आम जनता को इन समारोहों में शामिल होने का खुला निमंत्रण दिया है।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विधि कुमार बिरदी ने बुधवार को कहा कि 15 अगस्त के समारोहों के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह की ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ के बाद उन्होंने कहा “जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की टुकड़ियों की बहुस्तरीय सुरक्षा प्रदान की जाएगी। हमने व्यवस्थाओं को पुख्ता बनाने के लिए ‘स्पॉटर्स’ भी तैनात किए हैं।”

उन्होंने बताया कि कश्मीर घाटी के सभी ज़िलों में फुल ड्रेस रिहर्सल सफलतापूर्वक आयोजित की गयी जिसमें सभी टुकड़ियों ने भाग लिया। प्रत्येक ज़िले में सुरक्षा अभ्यास भी किया गया और यह सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

इस बीच कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने समारोह में भाग लेने के लिये जनता को दिये गये खुले निमंत्रण को दोहराते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

उन्होंने श्रीनगर में पत्रकारों से कहा “स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए एक राष्ट्रीय पर्व है और यहाँ के लोग इसे बड़े उत्साह से मनाते हैं। इसमें शामिल होने के लिए सभी का स्वागत है । आपका पहचान पत्र ही आपका निमंत्रण पत्र है। मैं अपनी और प्रशासन की ओर से आप सभी का हार्दिक स्वागत करता हूँ।”

श्री बिधूड़ी ने नागरिकों से इस आयोजन को एक उत्सव के रूप में देखने और पूरे मन से इसमें भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि विकास के लिए शांति और सुरक्षा ज़रूरी है। उन्होंने प्रदेश की बेहतर कानून-व्यवस्था का श्रेय जम्मू-कश्मीर पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, बीएसएफ, एसएसबी, सीआरपीएफ और अन्य संगठन के बलिदान को दिया।

Next Post

उरी सेक्टर में मुठभेड़ में बिहार का जवान शहीद

Wed Aug 13 , 2025
श्रीनगर, 13 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आज तड़के नियंत्रण रेखा के पास हुयी मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उरी सेक्टर के चुरंडा इलाके में तड़के लगभग 3:30 बजे “भीषण लेकिन संक्षिप्त गोलीबारी” हुई। अधिकारियों ने बताया […]

You May Like