पंचशील नगर में धार्मिक स्थलों का विकास होगा

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 47 में विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा पंचशील नगर में धार्मिक स्थलों के विकास के लिए भूमिपूजन किया। इस अवसर पर दिगंबर सकल जैन समाज के साधु-संतों के निहार व्यवस्था, मद्रासी समाज मर्यम्मन माता मंदिर के सौंदर्यीकरण, धम्मा वड़ा बौद्ध विहार निर्माण एवं राधे माता मंदिर की बाउंड्री वॉल के सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सबनानी ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी छोटी बड़ी हर समस्या के निवारण के लिए हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं और उनका निवारण भी किया जा रहा है, समय-समय पर जनता की मांग के अनुसार क्षेत्र के विकास की योजनाएं बनाई जाती हैं आस्था के इन केंद्रों के विकास से श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में धार्मिक-सांस्कृतिक समृद्धि को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने कहा मैं वार्ड 47 की पार्षद गिरिजा राजेश खटीक को बधाई देता हूं कि वह सदैव जनता की समस्याओं के प्रति गंभीरता से योजनाएं बनाकर काम करती हैं और क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दे रही हैं।

 

Next Post

आज नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की होगी पूजा

Tue Apr 1 , 2025
भोपाल। आज नवरात्रि का तीसरा दिन है. इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन माता चंद्रघंटा की पूजा करने से भक्त सुख-समृद्धि और शांति की अनुभूति प्राप्त करता है. विधि विधान के साथ पूजा करने वालों का आत्मविश्वास बढ़ता है. वह सामाजिक […]

You May Like