लुटेरी दुलहन गैंग के दो और आरोपी गिरफ्तार

भैरूंदा. पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग के फरार आरोपी और मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है. जो डेढ़ माह से फरार थे और पुलिस को चकमा दे रहे थे. आरोपियों से धोखाधड़ी के हिस्से में आए रुपए जप्त किए गए. गत 6 दिसंबर को रामबाबू गुप्ता निवासी शास्त्री कालोनी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि फर्जी लुटेरी दुल्हन रानी, उसके फर्जी बने भैया कृष्णकुमार शर्मा उर्फ मुकेश, भाभी दिव्या, राधा उर्फ राजू बाई व अन्वर खान के विरुद्ध अपने साले फर्जी सचिन गुप्ता के साथ फर्जी करवाकर धोखाधड़ी कर 1 लाख 71 हजार रुपए लेकर दुल्हन फरार हो गए. एसडीओपी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन मेें गठित टीम द्वारा लुटेरी दुल्हन 32 वर्षीय रानी प्रजापति निवासी केके नगर आगरा व उसकी सहयोगी दिव्या पति महेन्द्र गंधर्व निवासी माता मंदिर के पास देशवाली मोहल्ला दोराहा को गिरफ्तार किया था. घटना के पश्चात आरोपी लुटेरी दुल्हन रानी का फर्जी भाई मुकेश उर्फ कृष्ण कुमार शर्मा, राधा दीदी और अन्वर खान फरार हो गए थे. जिनकी तलाश करते हुए उपरोक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया. जहां से उन्हें जेल भेजा गया.

 

Next Post

एमवाय अस्पताल में भर्ती डेढ़ माह के शिशु की मौत

Sun Jan 18 , 2026
इंदौर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज के न्यू चेस्ट वार्ड में इलाज के दौरान डेढ़ माह के एक शिशु की शनिवार को मौत हो गई. यह वही शिशु है, जिसका कुछ समय पहले इंट्राकैथ बदलते वक्त नर्स की लापरवाही के चलते अंगूठा कटकर अलग हो गया था. शिशु की मौत के बाद […]

You May Like

Play sound