विदिशा में गर्मी से पिघलने लगीं सड़कें, ट्रांसफार्मरों को बचाने के लिए चलाने पड़े कूलर

विदिशा: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी अब लोगों के साथ-साथ सड़कों पर भी भारी पड़ने लगी है. पिछले दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे शहर की कई सड़कों पर डामर पिघलने जैसी स्थिति दिखाई देने लगी. इसका असर खरी फाटक ब्रिज पर साफ नजर आया, जहां सड़क पर डामर के उभरे हुए निशान और चिपचिपाहट दिखाई दी. वहीं दूसरी तरफ अस्पताल रोड स्थित बिजली कंपनी के कार्यालय में रखे बिजली ट्रांसफार्मर भी गर्मी नहीं झेल सका अब उनको ठंडा करने के लिए कूलर का सहारा लेना पड़ रहा. दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़क की ऊपरी परत नरम पड़ गई. ब्रिज से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. सड़क पर टायरों के निशान तक बनते नजर आए,
बिजली कटौती भी कर रही परेशान
शहर में लगातार अघौसित बिजली कटौती भी लोगों को परेशान कर रही है. कई में कई बार बिजली गुल हो रही है. जिससे लोग बिजली कंपनी को कोसते हुए नजर आ रहे हैं. खासतौर पर दोपहर के समय और रात के समय में होने वाली कटौती से लोग परेशान हो रहे हैं. कंपनी में शिकायत करने पर भी संतोषजनक जबाव नहीं मिलता की बिजली व्यवस्था कब तक दुरूस्त होगी. उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मैसेज ही आते हैं कि फीडर में आय व्यवधान को ठीक किया जा रहा है.कि वहीं दूसरी तरफ बढ़ते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. सुबह से ही तेज धूप निकल रही है और दोपहर तक सड़कें तवे की तरह तपने लगती हैं. बाजारों में भी दोपहर के समय भीड़ कम दिखाई दे रही है.

Next Post

सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, 2 लाख नगद और जेवर ले उड़े बदमाश

Wed May 13 , 2026
इंदौर: हीरानगर थाना इलाके में चोरो ने एक परिवार के सूने घर का ताला चटकाकर वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात और मोटी नकदी चोरी की वारदात को अंजामदिया है.घटना के समय परिवार घर से बाहर गया हुआ था.पुलिस के अनुसार, फ़रियादी मुकेश पिता बलदेव सिंह नरवरिया, निवासी गौरी नगर ने […]

You May Like