रूस ने यूक्रेन के 36 ड्रोन को मार गिराया

मास्को, 17 नवंबर (वार्ता) रूसी वायु रक्षा चेतावनी प्रणालियों ने रविवार रात सात क्षेत्रों में 36 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराये।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय की ओर जारी बयान में कहा गया है, “पिछली रात, 16 नवंबर को मॉस्को समयानुसार रात 11:00 बजे से 17 नवंबर सुबह 7:00 बजे तक वायु रक्षा चेतावनी प्रणालियों ने 36 यूक्रेनी फिक्स्ड-विंग मानवरहित हवाई वाहनों को रोका और नष्ट कर दिया।” बयान में कहा गया है कि इनमें से 14 को ब्रांस्क क्षेत्र में, आठ को तांबोव क्षेत्र में, पाँच को उल्यानोवस्क क्षेत्र में और चार को वोरोनिश क्षेत्र में मार गिराया गया। इसके अलावा, ओर्योल क्षेत्र में तीन ड्रोन और निज़नी नोवगोरोड तथा तुला क्षेत्रों में क्रमश: एक-एक ड्रोन को मार गिराया गया।

Next Post

ब्रिटेन लगा सकता है कि अंगोला, नामिबिया और कांगो पर वीजा प्रतिबंध

Mon Nov 17 , 2025
लंदन, 17 नवंबर (वार्ता) प्रवासियों की वापसी के मामले में अफ्रीकी देश के ब्रिटेन के साथ सहयोग नहीं करने की वजह से ब्रिटेन अंगोला, नामीबिया और कांगो के निवासियों के वीज़ा पर प्रतिबंध लगा सकता है। ब्रिटिश अखबार द टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अवैध रूप से ब्रिटेन आए प्रवासियों […]

You May Like