शराब के नशे में युवक बीच सड़क पर लेटा, अस्पताल चौराहे पर लगा जाम

सीधी। जिला मुख्यालय सीधी के अस्पताल चौराहा क्षेत्र में सुबह उस समय अफरा- तफरी का माहौल बन गया जब एक युवक कथित रूप से शराब के नशे की हालत में बीच सडक़ पर लेट गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें युवक सडक़ के बीचों-बीच पड़ा दिखाई दे रहा है जबकि उसके आसपास वाहन सावधानी से निकलते नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार युवक की इस हरकत से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ और सडक़ पर जाम जैसे हालात बन गए। राहगीरों एवं वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई । स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में इस तरह की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं जिससे आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कुछ लोगों ने इसे नशे के बढ़ते प्रचलन से जोड़ते हुए नशा मुक्ति अभियान के प्रभाव पर भी सवाल उठाए।

इनका कहना है –

घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने संबंधित व्यक्ति को सडक़ से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। अत्यधिक नशे में होने के कारण युवक अपना नाम और पता बताने की स्थिति में नहीं था।

मसूद अजहर, सीएमओ नगर पालिका सीधी

Next Post

चावल पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आएंगे 120 से अधिक देश

Tue Aug 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 अगस्त (वार्ता) चावल के बाजार में नयी संभावनाएं तलाशने के लिए आगामी अक्टूबर में यहां होने वाले ‘भारत अंतरराष्ट्रीय चावल सम्मेलन’ में दुनिया भर से 120 से अधिक देशों के करीब 30 हजार प्रतिभागियों के हिस्सा लेने का अनुमान है। यह सम्मेलन 23 से 25 अक्टूबर तक […]

You May Like