ऑपेरशन सिंदूर की सफलता पर शहर में निकाली तिरंगा यात्रा 

सीहोर. भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों के विरूद्ध चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के सम्मान के लिए शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई. तिरंगा यात्रा में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा सहित जिलेभर के अनेक जनप्रतिनिधि, सैनिक, नागरिक एवं बच्चे शामिल हुए. यह तिरंगा यात्रा टाउन हॉल पर भारत माता की आरती से प्रारंभ हुई और टाकिज चौराहे पर संपन्न हुई.

इस अवसर पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकवादियों के 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर अपनी वीरता और अद य साहस का परिचय दिया है. जिन आतंकवादियों ने इस देश की बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से उन आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर उन्हें बता दिया है कि हमारे देश की बेटियों के सिंदूर की कीमत क्या होती है.

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी सेना हमारे सुरक्षा कवच की तरह हमारी रक्षा करती है. देश के सैनिक हमारी सुरक्षा के लिए अपनी जान देने से भी पीछे नहीं हटते. सेना ने जो पराक्रम दिखाया है, वह दर्शाता है कि जब तक हमारी सेना हमारी सुरक्षा कर रही है तब तक कोई हमारे देश का बाल भी बांका नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह स्पष्ट किया है कि सीजफायर के बाद भी यदि पाकिस्तान की ओर सीजफायर का उल्लंघन किया जाता है तो भारतीय सेना द्वारा इसका मुहतोड़ जबाव दिया जाएगा. इस अवसर विधायक सुदेश राय, आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने भी संबोधित किया.

तिरंगा यात्रा में बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, इछावर नपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, सन्नी महाजन, जसपाल सिंह अरोरा, सुदीप प्रजापति, संत मोहितराम पाठक सहित जिले के अनेक जनप्रतिनिधि, सैनिक, नागरिक एवं बच्चे शामिल हुए. गगनभेदी जयकारे लगाते हुए युवाओं ने माहौल को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया था.

Next Post

प्रभारी लेखापाल रिश्वत लेते रंगे हाथों धराई

Sat May 17 , 2025
सीहोर. लोकायुक्त को मिली शिकायत की पड़ताल के बाद बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए प्रभारी लेखपाल सिविल अस्पताल भैरुंदा को उनके घर के बाहर सड़क पर 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार आवेदिका नर्मदी अश्वारे ने एसपी विपुस्था भोपाल दुर्गेश […]

You May Like