
जबलपुर। लार्डगंज पुलिस ने जीरो डिग्री में घूम रहे जिला बदर के आरोपी को अवैध फायर आर्म्स सहित गिरफ्तार किया है।
टीआई नवल आर्य ने बताया कि थाना लार्डगंज अन्तर्गत साहिल बेन 24 वर्ष निवासी रानीताल देशी शराब दुकान के पीछे थाना लार्डगंज, एक अपराधिक प्रवृत्ति का युवक है, जिसके विरूद्ध कई अपराध दर्ज होकर न्यायालय में विचाराधीन हैं। जिसकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने जिला जबलपुर एवं जबलपुर से लगे सीमावर्ती जिले मण्डला, डिण्डौरी, सिवनी नरसिंहपुर कटनी, दमोह, उमरिया की राजस्व सीमाओं से 04 माह की अवधि हेतु जिलाबदर किया गया था। उक्त आदेश की तामीली करा दी गयी थी। साहिल बेन, जीरो डिग्री के पास लार्डगंज में देशी कट्टा लेकर घूमते पकड़ा गया। उसके पास से 12 बोर का देशी कट्टा जप्त किया गया।
