गौमांस कर मुक्त करने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने ज्ञापन सौंपा

बीना: विश्व हिंदू परिषद ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार अंबर पंथी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें सरकार द्वारा गौमांस को कर मुक्त करने की अधिसूचना के विरोध में अपनी चिंता जताई गई।ज्ञापन में कहा गया कि हाल ही में राजपत्र में प्रकाशित गौमांस कर मुक्ति संबंधी अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाना चाहिए। इसमें म.प्र. गौ संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत गौमांस और उसकी संतति के मांस पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि यह अधिसूचना तत्काल वापस नहीं ली गई, तो मध्य प्रदेश में व्यापक असंतोष और अशांति की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।विश्व हिंदू परिषद ने अनुरोध किया कि इस संवेदनशील विषय पर शीघ्र निर्णय लेकर गौ माता की रक्षा का दायित्व निभाया जाए।ज्ञापन सौंपने वालों में विवेक राजपूत, शिवम पाठक, शुभम नामदेव, जसविंदर सिंह, यशवंत कुर्मी, पुष्पेंद्र चौबे, सुमित यादव और राजेंद्र यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

Next Post

मोहनगढ़ में पुरातत्व संरक्षण क्षेत्र में हो रहा शराब दुकान का संचालन

Fri Sep 26 , 2025
मोहनगढ़:मध्यप्रदेश सरकार के धार्मिक स्थलों में शराब विक्रय पर प्रतिबंध होने के बावजूद मोहनगढ़ कस्बे में पुरातत्व विभाग के अधीन प्राचीन गुप्तेश्वर हनुमान मंदिर की संरक्षित परिधि के भीतर शराब की दुकान संचालित की जा रही है। मंदिर के 200 मीटर सामने और 100 मीटर परिधि को संरक्षित घोषित किया […]

You May Like