रीवा में नशा मुक्ति के लिए निकली साइकिल रैली, अधिकारी और समाजसेवी हुए शामिल

रीवा।पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्ति अभियान” के तहत आज शहर में जागरूकता लाने के उद्देश्य से भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। “नशे से दूरी है जरूरी” थीम पर आधारित इस रैली की शुरुआत विवेकानंद पार्क से हुई, जो समान फ्लाईओवर, पीटीएस और कला मंदिर होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम में समाप्त हुई। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी सीमिल रहा सभी ने नशे के खिलाफ चलाए गए महा अभियान में हस्ताक्षर भी किया और इस अभियान की गति बढ़ाई

रैली में रीवा संभागीय कमिश्नर बीएस जामोद डीआईजी राजेश सिंह चंदेल एसपी विवेक सिंह नगर निगम आयुक्त सहित पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए।

Next Post

मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान 10 वाहन जप्त कर थाने में रखवाए

Thu Jul 24 , 2025
दतिया। दिनारा थाना क्षेत्र के नाके पर लगी मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। न्यायालयीन स्टाफ व दिनारा पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट चेकिंग लगाईं गई। चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहनो के साथ तीन पहिया वाहनों पर भी चालानी कार्यवाही की गई। मजिस्ट्रेट […]

You May Like