जीवाजी विश्वविद्यालय में स्वर्ण-पदक पाने के लिए 25 अक्टूबर तक आवेदन

ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की स्नातकोत्तर कक्षाओं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से डॉ. शंकरदयाल शर्मा स्वर्ण-पदक के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा 1(4) के अंतर्गत राष्ट्रपति सचिवालय, राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली के माध्यम से स्थापित यह स्वर्ण-पदक विद्यार्थियों की सर्वांगीण दक्षता के आधार पर प्रदान किया जाता है।
सर्वांगीण दक्षता में विद्यार्थियों का चरित्र, आचरण, व्यवहार, शैक्षणिक उपलब्धियां, अन्य व्यावहारिक गतिविधियां और समाज सेवा में योगदान शामिल हैं।
पात्र विद्यार्थियों को शैक्षणिक, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संबंधित विवरण और प्रमाण-पत्रों के साथ सादे कागज पर आवेदन करना होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Next Post

अंधे कत्ल का पर्दाफाश, 20 प्रतिशत ब्याज और धमकियों से थे परेशान, पुलिस ने चारों आरोपी गिरफ्तार किये

Sat Oct 17 , 2026
ग्वालियर: पुलिस ने ग्राम पिपरौली के खेत में मिले शव की गुत्थी को सुलझा कर अंधे क़त्ल को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, शुरूआती पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक ब्याज पर पैसे उधार देता था, आरोपियों ने भी उससे पैसे लाखों रुपये लिए थे […]

You May Like

Play sound