
जबलपुर। शहर में मंगलवार सुबह से ही आसमान में घने काले बादलों का डेरा रहा। ठंडी हवाओं के साथ बरस रही रिमझिम फुहारों ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। बीते दिनों से रूक-रूककर हो रही रिमझिम बारिश से उमस से परेशान नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।
मौसम केंद्र के अनुसार, आने वाले 8 और 9 जुलाई को पूरे जिले में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इन दो दिनों में प्रतिदिन 80 मिलीमीटर तक अत्यधिक भारी वर्षा का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा 40 से 50 किमी की रफ्तार से आंधी चलने के आसार है। मानसून सीजन में अब तक 148.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है ।
ऐसा रहा तापमान
मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्र्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामा न्य से 2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह के वक्त आद्रता 97 और शाम को 74 प्रतिशत दर्ज की गई। पश्चिमी हवाएं 4 से 5 किमी की रफ्तार से चली।
