
दतिया। दिनारा थाना क्षेत्र के नाके पर लगी मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। न्यायालयीन स्टाफ व दिनारा पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट चेकिंग लगाईं गई। चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहनो के साथ तीन पहिया वाहनों पर भी चालानी कार्यवाही की गई। मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान 8 से 10 वाहनों को जप्त कर दिनारा थाने में रखवाया गया है।
