सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे वालों पर पुलिसिया एक्शन ,चार को भेजा जेल

खंडवा। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और नफरत फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ खंडवा पुलिस ने सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सोशल मीडिया मके माध्यम से सांप्रदायिक शांति को चुनौती देने वालों के लिए अब जेल ही एकमात्र स्थान है। इसी क्रम में पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले चार उपद्रवियों को चिन्हित कर सीधे सलाखों के पीछे भेज दिया है। यह कदम उन प्रतिबंधात्मक आदेशों के उल्लंघन के बाद उठाया गया है, जिनमें सोशल मीडिया कंटेंट पर कड़ी निगरानी और पाबंदी की बात कही गई थी। इसके बावजूद कुछ लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म्स का दुरुपयोग कर एक-दूसरे के धर्म के विरुद्ध अभद्र टिप्पणियां और भडक़ाऊ स्टेटस साझा कर रहे थे।

पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल अब सक्रिय रूप से ऐसे हर एक अकाउंट और ग्रुप पर पैनी नजर रख रही है जो दुष्प्रचार का जरिया बन रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कठोर वैधानिक प्रक्रिया अपनाई गई है।

आगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने जिले की जनता से विशेष संयम बरतने के साथ अपील की है कि किसी के भी बहकावे में आकर न तो कोई विवादित पोस्ट साझा करें और न ही किसी स्थान पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित करें ताकि शहर की फिजा खराब न हो और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

 

 

Next Post

चोरी की बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat Mar 7 , 2026
शुजालपुर। शुजालपुर सिटी पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 40 हजार रुपए कीमत की बाइक बरामद की है. पुलिस के अनुसार फरियादी मोतीलाल उर्फ राकेश पिता बाबूलाल रजक ने रिपोर्ट दर्ज कराई […]

You May Like

मनोरंजन