
जबलपुर। राजधानी भोपाल में विगत दिनों लव जिहाद का आरोप लगाते हुए एक युवक के साथ कथित मारपीट, अपमानजनक व्यवहार और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोपों को लेकर अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन अपर कलेक्टर ऋषभ जैन को सौंपकर रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अधिवक्ता मो.सलीम खान, मुईन खान, अदनान अंसारी,जानी खान, शफी खान, शाहिद अली, शाहजाद खान, अख्तर अली, मो.इमरान, एम.एच चौधरी, सलामुद्दीन मंसूरी, आबिद मंसूरी, ए.के अशरफी, मकसूद नबी, सोहिब खान, आदि मौजूद थे।
