उज्जैन: आगामी सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन ने बरसात के हालात का निरीक्षण शुरू कर दिया है.एसडीएम एल.एन. गर्ग, कृतिका भीमावद और जल संसाधन व पीएचई विभाग के अधिकारी त्रिवेणी घाट पहुंचे और निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया.कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दो वर्षों की बारिश सिंहस्थ की योजना का आधार बनेगी.
नानाखेड़ा, शांति नगर, चाण्क्यपुरी, हनुमान नाका जैसी बस्तियों में हर वर्ष जलजमाव की समस्या आती है, जिसे अब स्थायी समाधान देने की कोशिश की जा रही है.नगर निगम आयुक्त ने बताया कि सीवरेज, कचरा प्रबंधन और नाले-नालियों की सफाई के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है. आपदा प्रबंधन के लिए कंट्रोल रूम और बाढ़ नियंत्रण कक्ष भी बनाए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके. सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए यह निरीक्षण एक रणनीतिक मिशन के रूप में किया जा रहा है.
