इंदौर: भंवरकुआं थाना क्षेत्र के तीन इमली स्थित सियाराम तौल काटा के सामने ऑटो का इंतजार कर रहे एक व्यक्ति की जेब से पर्स चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया।
न्यू पलासिया में रहने वाले सर्वेश कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी पेंट की पिछली जेब से ब्राउन रंग का पर्स निकाल लिया था, जिसमें 10 हजार रुपये नकद और आधार कार्ड रखा था।
22 वर्षीय आरोपी राजा मोरे, निवासी शांति नगर मुसाखेड़ी को ऑटो चालकों की मदद से मौके पर ही पकड़ लिया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
