20 लाख की झगड़ा राशि न मिलने पर आगजनी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, पहुंचे जेल

ब्यावरा। नातरा/झगड़ा के प्रकरण में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपियों को जिला जेल राजगढ़ दाखिल किया गया. जानकारी के अनुसार बीते 21 अगस्त को फरियादी रायसिंह पिता भागीरथ गुर्जर, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम चांदपुरा, थाना खिलचीपुर द्वारा थाना खिलचीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई.

रिपोर्ट के अनुसार आरोपीगण कमल सिंह, बलवन्त एवं भगवानसिंह, तीनों निवासी ग्राम कचनारिया, थाना माचलपुर द्वारा फरियादी के गांव के बलवंत से 20 लाख रुपये की झगड़े की मांग की गई थी. मांग पूरी नहीं करने पर आरोपियों द्वारा फरियादी के भूसे में तथा गांव के बनेसिंह के पिंडावड़े में आग लगाकर नुकसान किया गया तथा बलवंत को जान से मारने की धमकी दी गई. विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल का नक्शा मौका एवं नुकसानी पंचनामा तैयार किया गया तथा फरियादी एवं साक्षीगण के कथन दर्ज किए गए.

विवेचना के दौरान आरोपीगण की संलिप्तता पाए जाने तथा उनके आपराधिक रिकॉर्ड को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा कमल सिंह पिता सुजानसिंह गुर्जर, उम्र 26 वर्ष, बलवन्त पिता सुजानसिंह गुर्जर, उम्र 22 वर्ष, भगवानसिंह पिता सुजानसिंह गुर्जर, उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कचनारिया थाना माचलपुर को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय खिलचीपुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर तीनों आरोपियों को जिला जेल राजगढ़ दाखिल किया गया.

Next Post

भारत ने सिंगापुर को हराया, सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से भिड़ंत

Sun Sep 27 , 2026
आइची नागोया, 27 सितंबर (वार्ता) रविवार को गिफू प्रीफ़ेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 के ग्रुप स्टेज में, भारतीय महिला हॉकी टीम ने सिंगापुर के मज़बूत डिफेंस को पार करते हुए 7-0 से आसान जीत दर्ज की और लगातार पांचवीं जीत हासिल की। कप्तान सलीमा टेटे (17′) ने स्कोरिंग […]

You May Like