25 से अधिक अवैध शेड हटाए
निगम ने की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई
इंदौर: नगर निगम ने अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई करते हुए संजय सेतु निगम मार्केट में पांच दुकानों को हटाया. 25 से अधिक अवैध शेड हटाए.आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार आज संजय सेतु स्थित निगम मार्केट में सीढ़ी के स्थान पर अवैध रूप से बनाए गए पांच दुकानों एवं दुकानों के बाहर अवैध रूप से बनाए गए शेड निर्माण को हटाने की कार्रवाई की गई.
अपर आयुक्त अग्रवाल ने बताया कि निगम आयुक्त के निर्देशानुसार अतिक्रमण हटाने के उद्देश्य से निगम की टीम द्वारा यह सख्त कदम उठाया गया. इसके साथ ही, सड़क किनारे एवं फुटपाथ पर अवैध रूप से सामान रखकर व्यापार करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई, जिसमें 25 से अधिक दुकानों के शेड हटाए गए. नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है और आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी. सभी व्यापारियों से अपील की जाती है कि अवैध अतिक्रमण से बचें.
