32 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार

जबलपुर।क्राईम ब्रांच एवं खमरिया पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के कारोबार में तस्कर को गिरफ्तार करने के साथ 32 नशीले इंजेक्शन जप्त किये है। खमरिया थाना प्रभारी श्रीमती सरोजनी टोप्पो ने बताया कि खेरमाई मंदिर बापू नगर नाला के पास नशे के इंजेक्शन लोगों को बेचने की फिराक में घूम रहे शानू श्रीपाल 24 वर्ष निवासी बापूनगर रांझी को क्राईम ब्रांच एवं खमरिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया‌ तलाशी लेने पर काले रंग की पन्नी में प्रतिबंधित फेनेरमाईन मेलियेट 16 एवं ब्यूप्रेनार्फिन 16 रखे मिला आरोपी के कब्जे से 32 नशीले इंजैक्शन जप्त करते हुये एन डी पी एस एक्ट एवं ड्रग कंट्रोल एक्ट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

Next Post

छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-दो और अग्नि-एक का सफल परीक्षण

Thu Jul 17 , 2025
नई दिल्ली 17 जुलाई (वार्ता) आकाश प्राइम मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-दो और अग्नि -एक का गुरुवार को सफल परीक्षण किया गया । रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि ये परीक्षण ओडिशा की चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज […]

You May Like