छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-दो और अग्नि-एक का सफल परीक्षण

नई दिल्ली 17 जुलाई (वार्ता) आकाश प्राइम मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-दो और अग्नि -एक का गुरुवार को सफल परीक्षण किया गया ।

रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि ये परीक्षण ओडिशा की चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से किए गए।

पोस्ट में कहा गया “ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से आज कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-दो और अग्नि-एक का सफल परीक्षण किया गया। सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों का सत्यापन कर लिया गया है। ये परीक्षण सामरिक बल कमान के तत्वावधान में किए गए।“

 

Next Post

सोशल मीडिया पर माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटे: योगी

Thu Jul 17 , 2025
वाराणसी, 17 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। गुरुवार शाम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे योगी ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास परियोजनाओं और कानून-व्यवस्था […]

You May Like