ढाका में बम विस्फोट और हिंसा: शेख हसीना पर ICT के फैसले से पहले हाई अलर्ट, प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने का आदेश

नई दिल्ली, 17 नवंबर 2025: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) का फैसला आने से ठीक पहले हिंसा भड़क उठी है। समाचार एजेंसी रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने ढाका में कई जगहों पर बम धमाके की पुष्टि की है, जिसके बाद लोग दहशत में हैं। इन धमाकों के कारण पूरे बांग्लादेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

हिंसक प्रदर्शनकारियों को गोली मारने का आदेश

ढाका में हिंसक प्रदर्शन लगातार तूल पकड़ रहा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए, ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (DMP) आयुक्त शेख मोहम्मद सज्जाद अली ने हिंसा करने वालों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी कर दिया है। शेख हसीना पर पिछले साल हुई हिंसा के दौरान मानवता के खिलाफ कदम उठाने का आरोप है, जिस पर आज (17 नवंबर 2025) ICT फैसला सुनाने वाला है।

हसीना ने समर्थकों से आंदोलन तेज करने की अपील की

अदालत के फैसले से ठीक पहले, शेख हसीना ने अपने समर्थकों और लोगों के लिए एक ऑडियो मैसेज जारी कर उनसे आंदोलन और तेज करने की अपील की है। वहीं, शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग के समर्थकों ने पूरे बांग्लादेश में पूर्ण बंद की घोषणा कर दी है, जिससे देश में अशांति और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है।

Next Post

रेखा के पिता जेमिनी गणेशन की रोमांचक कहानी, 4 रिश्ते, कई संतानें और 200 फिल्मों का सफर, साउथ के रोमांस किंग की बरसी

Mon Nov 17 , 2025
नई दिल्ली, 17 नवंबर 2025: साउथ के मशहूर अभिनेता जेमिनी गणेशन, जो बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा के पिता हैं, को उनकी रूमानी अदाकारी के लिए याद किया जाता है। 17 नवंबर 1920 को जन्मे जेमिनी गणेशन को तमिल सिनेमा में ‘कादल मन्नान’ यानी रोमांस का बादशाह कहा जाता था। […]

You May Like