शव को कब्र से निकाल पोस्टमॉर्टम कराया गया

अनूपपुर, कोतमा: जिले के कोतमा निवासी पीड़ित पिता ने मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़ के मीरा देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में गलत इलाज से नवजात बच्चे की मृत्यु पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से न्याय के लिए गुहार लगाई। जिस पर शनिवार को पिता की शिकायत पर एसडीएम कोतमा अजीत तिर्की ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद बच्चे के शव को कब्र से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से फोरेंसिक जांच के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पीड़ित मनजीत सिंह ने 3 जनवरी को अस्पताल डॉक्टर वर्षा सिंह पर इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया था। कलेक्टर हर्षल पंचोली और पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान से भी शिकायत की थी।
मामला
मनजीत सिंह निवासी कोतमा वार्ड.3 ने गर्भवती पत्नी को रुटीन चेकअप के लिए छग के मनेंद्रगढ़ के मीरा देवी मेमोरियल हॉस्पिटल ले गए थे। जहां डॉक्टर ने 25 दिसंबर को मनजीत सिंह की पत्नी को अस्पताल में भर्ती कर लिया। महिला ने ऑपरेशन से नवजात को जन्म दिया था। जन्म के कुछ देर बाद ही नवजात की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर ने एम्स रायपुर के लिए रेफर कर दिया। एम्स रायपुर के डॉक्टरों ने बच्चे के नाभि में गलत पंचिंग के चलते ब्लड सर्कुलेशन बंद होने पर मौत का कारण बताया था। जिसके बाद पीड़ित मनजीत बच्चे के शव को घर वापस लाकर अंतिम संस्कार भी कर दिया।
शव का पीएम कराने एसडीएम को आवेदन दिया था
पिता मनजीत सिंह ने नवजात बेटे की मौत को लेकर मीरा देवी मेमोरियल हॉस्पिटल मनेंद्रगढ़ ;छत्तीसगढ़द्ध के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसे लेकर कोतवाली मनेद्रगढ़ ;छत्तीसगढ़द्ध में शिकायत दर्ज की। जिस पर मनेद्रगढ़ कोतवाली प्रभारी ने डॉक्टर वर्षा सिंह को बुलाकर आपसी समझौता कराना चाहा। इधर,मनजीत समझौते के पक्ष में नहीं थे। जिसके बाद मनजीत सिंह 3 जनवरी को अनूपपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की,साथ ही एसडीएम अजीत तिर्की को आवेदन देकर नवजात के दफना,शव का पोस्टमॉर्टम करा,जाने की मांग की। जिस पर एसडीएम ने पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश दिया। जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने दफना,शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा भेजा। जहां से फोरेंसिक जांच के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज भेजा है।
घटना छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ की
कोतमा थाना प्रभारी सुंदरेश मरावी ने बताया कि मनजीत सिंह ने कोतमा थाने में नवजात बच्चे के पोस्टमॉर्टम के लिए आवेदन दिया था। जिसके बाद एसडीएम कोतमा ने नवजात बच्चे के पोस्टमॉर्टम की अनुमति दे दी थी। नवजात बच्चे के शव को निकलवा कर शनिवार को पोस्टमॉर्टम के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज भेजा गया हैं। घटनास्थल छत्तीसगढ़ के मनेद्रगढ़ की है। इसके लिए जीरो पर मर्ग कायम कर मर्ग डायरी मनेंद्रगढ़ ;छत्तीसगढ़ द्ध भेजा जाएगा।

Next Post

ग्वालियर मेले में कायम है स्मृतियों को संजोने के लिए स्टूडियो परंपरा

Sun Jan 5 , 2025
ग्वालियर: भारतीय संस्कृति में मेले गहरे तक रचे-बसे हैं। मेले केवल आमोद-प्रमोद के ही नहीं, मेल-जोल के सशक्त माध्यम बनते हैं। मेले की स्मृतियों को सजोने में भी भारतीय जनमानस की गहरी रुचि रहती आई है। मेले में लगने वाले फोटो स्टूडियो इन स्मृतियों को संजोने में महती भूमिका निभाते […]

You May Like