सोशल मीडिया में ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

सीधी। पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन को प्रताडि़त और ब्लैकमेल करने वाले अपराधियों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो-वीडियो पोस्ट कर अनर्गल बातें लिखने और अवैध रूप से पैसों की मांग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली में आवेदक/फरियादी द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी कि एक व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम/थ्रेड्स पर फरियादी की फोटो और वीडियो पोस्ट कर आपत्तिजनक व अशोभनीय टिप्पणियां की जा रही हैं। आरोपी द्वारा फरियादी की सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने की धमकी देकर लगातार अवैध पैसों की मांग की जा रही थी। फरियादी की रिपोर्ट पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली में धारा 296(1), 351(3), 308(8) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्योंए साइबर सेल की मदद और आईपी एड्रेस की जांच कर आरोपी को चिन्हित किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी रवि केवट पिता विजय केवट उम्र 25 वर्ष निवासी डैनिहा थाना कोतवाली सीधी को घेराबंदी कर हिरासत में लिया जाकर आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया गया है, जिसमें उक्त आपत्तिजनक पोस्ट और चैट के साक्ष्य पाए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली, साइबर सेल टीम और थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

पुलिस एवं नपा ने सूखा नाला में की संयुक्त सफाई

Sun May 3 , 2026
सीधी। पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी ने बताया कि राज्य शासन द्वारा तालाबों, नदियों, जलाशयों एवं अन्य जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्जीवन हेतु जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखते हुए जनसामान्य में जल संरक्षण […]

You May Like