इंदौर:मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर के कैंपस में 2 मार्च को मध्यस्थता एवं लोक अदालत जागरूकता मैराथन का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन न्यायाधिपति संजीव सचदेवा प्रशासनिक न्यायाधिपति/अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं न्यायाधिपति विवेक रूसिया प्रशासनिक न्यायाधिपति/ अध्यक्ष उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति इंदौर एवं अध्यक्ष उच्च न्यायालय मिडिएशन कमेटी के निर्देशन में किया जा रहा है.
मैराथन में समस्त न्यायाधिपतिगण के साथ-साथ जिला न्यायालय के समस्त न्यायाधीशगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, पुलिस अधिकारीगण, उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय के अधिवक्तागण, इंदौर जिले के सामुदायिक मध्यस्थगण, पैनल अधिवक्तागण, पैरा लीगल वालेंटियर, फोर्स अकेडमी के विद्यार्थीगण के साथ लॉ कॉलेज के विद्यार्थी भी शामिल होगें.
