ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

इंदौर: पंढरीनाथ पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब एक लाख रुपये से अधिक की ब्राउन शुगर जब्त की गई है।पुलिस के अनुसार देर रात हरसिद्धि मंदिर के पीछे से लगे आम रोड क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी सोनू जला को पकड़ा।

तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसका वजन 11 ग्राम पाया। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। मामले में पंढरीनाथ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Next Post

नापतोल विभाग के कर्मचारियों का प्रदर्शन, लगाया पेड़ बचाओ का नारा

Thu Jan 22 , 2026
भोपाल: नापतोल विभाग के कर्मचारियों ने विभागीय परिसर के आसपास पेड़ों की कटाई के विरोध में गुरुवार को प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि परिसर के आसपास मौजूद हरे-भरे पेड़ों को बिना ठोस कारण काटा जा रहा है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों […]

You May Like

Play sound