युवती ने की आत्महत्या

कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत टपरिया बस्ती निवासी 23 वर्षीय युवती राधा सेन पिता उमेश का शव घर के टॉयलेट में साड़ी के फंदे पर झूलता मिला. मृतका के बड़े भाई पवन सेन ने पुलिस को बताया कि सुबह लगभग साढ़े 5 बजे जब उसकी पत्नी टॉयलेट की ओर गई तो राधा को फंदे पर झूलता देख वह चीखने लगी.

जिसे सुनकर परिवार के लोग भाग कर वहां पहुंचे. आनन-फानन में शव को नीचे उतारकर जिला अस्पताल लाया गया. जहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने जांच करते ही मृत घोषित कर दिया. पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराते हुए प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है.

Next Post

रवीना टंडन ने अपनी शादी की सालगिरह पर सामूहिक विवाह समारोह में भाग लिया

Sun Feb 23 , 2025
मुंबई, 23 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री रवीना टंडन ने सामूहिक विवाह समारोह में भाग लेकर अपनी शादी की सालगिरह को दिल से और सार्थक तरीके से मनाया। वंचित जोड़ों की सहायता के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में रवीना ने न केवल नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया, बल्कि एक दुल्हन […]

You May Like