शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट, आईटी, ऑटो सेक्टर पर दबाव

मुंबई, 30 जून (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को बढ़त के साथ खुलने के बाद प्रमुख सूचकांक गिरावट में चले गये बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 277.14 अंक ऊपर 77005.51 अंक पर खुला। हालांकि कुछ देर बाद यह बिकवाली के दबाव में आ गया। इसके पश्चात सेंसेक्स 201.16 अंक (0.26 प्रतिशत) नीचे 76,527.21 अंक पर था।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 85.80 अंक चढ़कर 24,032.05 अंक पर खुला और कुछ समय तक यह 61.55 अंक यानी 0.26 प्रतिशत टूटकर 23,884.70 अंक पर रहा।

आईटी और ऑटो समूहों के सूचकांक फिलहाल एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट में हैं। धातु, बैंकिंग और एफएमसीजी सेक्टरों में भी बिकवाली हावी रही। स्वास्थ्य और फार्मा सेक्टरों में तेजी है।सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस और टीसीएस के शेयर ढाई प्रतिशत से अधिक गिर गये हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा स्टील में एक प्रतिशत की गिरावट है। टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनीलिवर और आईटीसी के शेयर भी नीचे चल रहे हैं। मारुति सुजुकी, सन फार्मा, एक्सिस बैंक और एयरटेल के शेयर हरे निशान में हैं।

.....

Next Post

सफाई कर्मी स्वच्छता जागरूकता रैली में हुये शामिल

Tue Jun 30 , 2026
सिंगरौली :स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एनसीएल द्वारा परिसर की स्वच्छता एवं साफ.-सफाई में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले संविदा सफाई कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए सोमवार को मुख्यालय में एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सफाई कर्मियों के समर्पण, परिश्रम एवं स्वच्छ […]

You May Like