बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर आत्महत्या की दी चेतावनी

छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बुधवार को छात्रों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर उनकी समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे विश्वविद्यालय परिसर में आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी कुलपति की होगी।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता सतेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में नियमित रूप से कक्षाएं संचालित नहीं हो रही हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई परीक्षाओं में कई छात्रों को शून्य अंक दिए गए, जबकि एक ही विषय में बड़ी संख्या में विद्यार्थी अनुत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नए प्रवेश लेने वाले छात्रों को दस्तावेज जमा करने के लिए लगातार भटकना पड़ रहा है। वहीं, पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों को टीसी और माइग्रेशन प्रमाणपत्र एक सप्ताह में देने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन एक माह तक भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। इससे अन्य संस्थानों में प्रवेश लेने में विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

छात्रों का कहना है कि उन्होंने कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन को इन समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। इसी के विरोध में उन्होंने प्रदर्शन कर जल्द कार्रवाई की मांग की।

Next Post

वरिष्ठ अधिवक्ता पर दुष्कर्म का केस दर्ज, शादी का झांसा, धर्म परिवर्तन का दबाव और अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने के आरोप

Wed Aug 5 , 2026
छतरपुर। जिला न्यायालय के एक वरिष्ठ अधिवक्ता के खिलाफ महिला जूनियर अधिवक्ता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दुष्कर्म, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ […]

You May Like