
मुलताई। क्षेत्र के ग्राम सोनोली में शनिवार को बासा खोआ खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार हो गए। जिन्हें उल्टी दस्त की शिकायत होने पर नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है ग्राम सोनोली निवासी राधिका पति प्रवीण सरिए (25), लाली पिता कमलेश सरिए (11), लक्ष्मी पिता कमलेश सरिए (16), आरती पिता कमलेश सरिए (14), सपना पति जगदीश सरिए (24) ने शनिवार को घर मे फ्रिज में रखा हुआ बासा खोआ से बनी मिठाई खा लिया था। जिसके बाद सभी को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। जिन्हें नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर गजेंद्र मीणा और चिकित्सा दल इलाज किया गया। पीड़ित परिवार के सदस्य कमलेश सरिया ने बताया कि इन 6 लोगों ने मिठाई खाई थी। इनमें से एक महिला गर्भवती है, उन्होंने बताया कि अन्य लोगों ने मिठाई नहीं खाई वे लोग बीमार नहीं हुए हैं। जिन लोगों ने खोया की मिठाई खाई थी, वे लोग ही बीमार हुए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप पाटिल ने बताया कि ग्राम सोनोली में खराब हुए खोए की मिठाई खाने से एक ही परिवार के 6 लोग फूड पॉइजिंग से ग्रसित हुए हैं। उन्होंने बताया कि परिवार द्वारा 7 दिन पहले खोआ खरीद के लाया गया था। जिसे उन्होंने फ्रिज में रखा था। 7 दिन तक रखे रहने के कारण खोआ खराब हुआ और उससे बनी मिठाई खाने से परिवार के 6 लोगों को तबियत बिगड़ी है। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई में चल रहा हैं।
