
छतरपुर। सटई रोड पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ी घटना सामने आई। जानकारी के मुताबिक सटई निवासी नारायणदास पटेल दोपहर लगभग 1 बजे सटई से छतरपुर आ रहे थे। तभी सोमवारी बाजार के पास आधा दर्जन लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने न केवल नारायणदास से मारपीट की बल्कि उनके पास रखे पैसे भी छीन लिए।
घटना के बाद घायल हालत में नारायणदास को परिजन तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग खुलेआम हुई इस वारदात को लेकर नाराजगी जता रहे हैं।
