कार एवं बाईक में भिड़ंत, 4 लोग घायल

सिंगरौली। कुंदवार पुलिस चौकी क्षेत्र के मड़वा-सरौंधा तिराहा के समीप आज बुधवार की दोपहर के समय मोटरसाइकिल एवं ओमिनी कार के बीच भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों वाहनों के 4 लोग घायल हो गये। घायलो को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवसर में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार आज बुधवार को दो वाहनों के बीच टक्कर हो गई। जहां वाहन में सवार करीब चार लोगों को चोटे आई हैं। दरअसल जिस वक्त यह सड़क हादसा हुआ, उस दौरान पुलिस एक दशगात्र कार्यक्रम में हुई घटना को लेकर घायलो को अस्पताल के लिए रवाना कर रही थी। तभी इस हादसे की जानकारी मिली। पुलिस व्यस्त होने के कारण घटनास्थल पर नही पहुंच पाई। फिलहाल घायलो का उपचार देवसर में चल रहा है। एक सवारी महिला की हालत गंभीर चोटे आई हैं।

Next Post

बगदरा कला में सागौन कटाई का ग्रामीणों ने किया भंडाफोड़

Wed Sep 16 , 2026
चितरंगी । चितरंगी वन परिक्षेत्र के ग्राम बगदरा कला में सागौन के पेड़ों की कथित अवैध कटाई का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आज बुधवार की सुबह मौके पर कार्रवाई करते हुए काटी गई लकड़ी पकड़वाने का दावा किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से जंगल […]

You May Like