शहर के प्रमुख नालों, प्लांटों का कलेक्टर, निगमायुक्त ने किया निरीक्षण

जबलपुर। आगामी वर्षा ऋतु के मद्देनजर शहर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराने की दिशा में नगर निगम द्वारा मशीनरी संसाधनों के साथ मानव संसाधनों को लगाकर नियमित रूप से नाला नालियों की सफाई कार्य कराया जा रहा है। इसी सिलसिले में शनिवार को कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने अपर आयुक्त अरविंद शाह, अशफाक परवेज कुरैशी एवं स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने ओमती नाला, भूलन नाला, प्रेम नगर नाला और गंगा सागर नाला सहित शहर के प्रमुख नाला-नालियों की सफाई कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया और साथ ही नागरिकों से जलभराव के संबंध में फीडबैक भी लिया। इस मौके पर नागरिकों ने बताया कि यहां अब पानी नहीं भरता है सर।

कहीं भी न हो जलभराव की स्थिति: कलेक्टर

दौरे के दौरान अधिकारियों ने न केवल जल निकासी माध्यमों को देखा, बल्कि शहर के अपशिष्ट प्रबंधन की रीढ़ माने जाने वाले वेस्ट टू एनर्जी प्लांट और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर और निगमायुक्त ने प्लांटों की कार्यप्रणाली को समझा और यह सुनिश्चित किया कि ये पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं ताकि शहर के कचरे और सीवेज का वैज्ञानिक तरीके से निपटारा किया जा सके। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश के दौरान कहीं भी जलभराव की स्थिति निर्मित न हो। इसके लिए सभी बड़े नालों की तली झाड़ सफाई समय रहते पूरी कर ली जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और निगमायुक्त के साथ अपर आयुक्त अरविंद शाह, अशफाक परवेज कुरैशी सहित नगर निगम के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी और स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा।

Next Post

जयपुर पोलो ग्राउंड की बेदखली के मामले में इंडियन पोलो एसोसिएशन को नहीं मिली अंतरिम राहत

Sat Jun 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 जून (वार्ता ) दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने प्रधानमंत्री कार्यालय के पास स्थित जयपुर पोलो ग्राउंड से बेदखली के मामले में सरकार के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। अवकाशकालीन पीठ के न्यायाधीश धीरेंद्र राणा सरकार के बेदखली के आदेश के खिलाफ इंडियन पोलो […]

You May Like