Volvo EX90 भारत में लॉन्च, ₹1.26 करोड़ की इलेक्ट्रिक SUV में मिलेंगे 25 स्पीकर और 625Km की रेंज

Volvo EX90 Price In India: मुंबई, वॉल्वो कार इंडिया ने नई इलेक्ट्रिक लग्जरी SUV EX90 लॉन्च कर दिया है।वहीं इसकी शुरुआती इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम कीमत 1.26 करोड़ रुपये रखी गई है।

  • Volvo EX90 भारत में लॉन्च हो गई है।
  • इसकी कीमत 1.26 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
  • EX90 की टेस्ट ड्राइव नवंबर 2026 से शुरू कर दी जाएगी।

Volvo EX90 electric SUV: वॉल्वो कार इंडिया ने अपनी नई इलेक्ट्रिक लग्जरी SUV EX90 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। जिसकी शुरुआती इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम कीमत 1.26 करोड़ रुपये रखी गई है। वहीं छह सीटों वाली यह SUV कंपनी की भारत में पहली सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल (SDV) है। जिसकी लंबी ड्राइविंग रेंज, एडवांस सेफ्टी फीचर्स और प्रीमियम इंटीरियर के साथ कई आधुनिक टेक्नोलॉजी दी गई हैं। साथ ही कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है जबकि ग्राहकों को नवंबर 2026 से टेस्ट ड्राइव का मौका भी मिलना शुरू हो जाएगा।

Volvo EX90 की कीमत और लॉन्च ऑफर
वॉल्वो EX90 की कीमत के बारे में बताए तो यह 1.26 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। जिसको लेकर कंपनी का कहना है कि 31 दिसंबर 2026 तक की गई बुकिंग पर इंट्रोडक्टरी ऑफर मिलेगा। इसमें 11kW का वॉल बॉक्स चार्जर और तीन साल का सर्विस पैकेज शामिल है। इसके अलावा वॉल्वो डीलरशिप की ओर से तीन साल बाद कार की कीमत के 65% तक का बायबैक ऑफर भी दिया जा रहा है। लेकिन बायबैक की शर्तें डीलरशिप और ऑफर की पात्रता पर निर्भर कर सकती हैं। वहीं कंपनी की योजना नवंबर 2026 से ग्राहकों को कार का अनुभव और टेस्ट ड्राइव उपलब्ध कराने की है। जिसको देखते हुए इस कार की डिलीवरी जनवरी 2027 से शुरू करने की तैयारी है।

625 किमी तक की अनुमानित रेंज और दमदार परफॉर्मेंस
Volvo EX90 में 106kWh की लिथियम-आयन बैटरी और ट्विन-मोटर सेटअप दिया गया है। यह 335kW यानी 456hp की पावर और 670Nm का टॉर्क जनरेट करती है। वहीं कंपनी बताती है कि इस SUV को महज 5.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ते हुए देखा जा सकता है।

इसकी अनुमानित WLTP रेंज 625 किमी तक बताई गई है जबकि ICAT द्वारा प्रमाणित रेंज 725 किमी तक है। जिसमें दोनों आंकड़ों में अंतर टेस्टिंग के अलग-अलग मानकों की वजह से हो सकता है। साथ ही वास्तविक रेंज ड्राइविंग स्टाइल, सड़क और मौसम जैसी परिस्थितियों से प्रभावित होगी। इसमें बाय-डायरेक्शनल चार्जिंग को सपोर्ट करने की क्षमता भी दी गई है जो भविष्य में ऊर्जा साझा करने वाले फीचर्स के लिए उपयोगी हो सकती है।

14.5 इंच की स्क्रीन और सॉफ्टवेयर आधारित टेक्नोलॉजी
EX90 को वॉल्वो के SPA2 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसमें NVIDIA DRIVE प्लेटफॉर्म और Qualcomm Snapdragon 8155 कॉकपिट टेक्नोलॉजी मिलती है। कार में 14.5 इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन दी गई है जिसमें Google का इन-बिल्ट इकोसिस्टम, Google Maps, YouTube और Amazon Prime Video जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके साथ वायरलेस Apple CarPlay और ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट भी मिलते हैं। OTA अपडेट के जरिए कंपनी समर्थित सॉफ्टवेयर सुविधाओं में दूर से सुधार कर सकती है।

सुरक्षा और लग्जरी इंटीरियर पर खास ध्यान
इस कार में सुरक्षा के लिए SUV में पांच कैमरे, पांच रडार और 12 अल्ट्रासोनिक सेंसर दिए गए हैं। इसमें 360-डिग्री कैमरा, Pilot Assist, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑक्यूपेंट सेंसिंग और टक्कर से बचाव वाले सिस्टम शामिल हैं।

वहीं छह सीटों वाले केबिन में कैप्टन सीटें, वेंटिलेटेड नैप्पा लेदर, चार-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक इलेक्ट्रोक्रोमिक सनरूफ मिलती है। म्यूजिक के लिए 25-स्पीकर वाला Bowers & Wilkins सिस्टम दिया गया है जो 1,610 वॉट आउटपुट, Dolby Atmos और Abbey Road Studio मोड सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसी कार्यक्रम में अपनी इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान ES90 की भी पहली आधिकारिक झलक दिखाई।

Next Post

Hyundai Bayon की पहली झलक आई सामने, Venue और Creta के बीच होगी नई SUV की एंट्री

Tue Oct 13 , 2026
Hyundai Bayon Launch Date: मुंबई, नई SUV Hyundai Bayon की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। जिसको देखने के बाद कार के कई फीचर्स का अंदाजा लग गया है। वहीं कीमत को लेकर भी अब बात की जा रही है। हुंडई मोटर इंडिया की नई SUV Hyundai Bayon की पहली तस्वीरें […]

You May Like

Play sound