महाराजपुर पुलिस ने बिछिया क्षेत्र से दबोचे लंबे समय से फरार दो स्थाई वारंटी 

मंडला। पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा जिले के फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके तहत थाना महाराजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल मिली है। महाराजपुर पुलिस ने लगातार तलाश और कोबिंग गश्त करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को थाना बिछिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला और एसडीओपी मंडला के मार्गदर्शन में थाना महाराजपुर प्रभारी डॉ. जयसिंह यादव के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस दल लगातार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास कर रहा था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में इरफान खान पिता हनन खान 35 वर्ष निवासी बिछिया, शिव सिंह उर्फ सेव सिंह पिता वीर सिंह पट्टा 29 वर्ष निवासी खुलवा, बिछिया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों स्थाई वारंटियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें मंडला जेल भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी दल में थाना प्रभारी डॉ. जयसिंह यादव के साथ प्रधान आरक्षक विजय तेकाम, आरक्षक अरविंद बर्मन और संदीप शामिल रहे।

Next Post

प्लास्टिक की 3 मंजिला दुकान में भड़की आग, लाखों का सामान जलकर खाक 

Sat Oct 11 , 2025
जबलपुर। गलगला मुकादमगंज रोड पर स्थित प्लास्टिक की तीन मंजिला दुकान में तड़के करीब 3 बजे अचानक आग भड़क उठी जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग लगने की खबर मिलते ही मुकादमगंज के व्यापारियों का समूह मौके पर पहुंचा और तत्काल फायर अमले को आग लगने की सूचना दी […]

You May Like