
SI गंभीर,जवानों ने भागकर बचाई जान
इछावर. थाना अंतर्गत विवाद सुलझाने गए पुलिस जवानों पर आरोपियों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है. जिसमें एसआई गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य पुलिसकर्मी बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर वहां से निकले. घायल एसआई को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपियों ने फरियादी के घर में जमकर तोडफ़ोड़ की. मामला महिला के कोर्ट मैरीज का बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार ग्राम खेरी निवासी कमलेश ने पिछले दिनों गांव गेरूखान थाना बिलकिसगंज की एक महिला से कोर्ट मैरिज कर उसे अपने गांव खेरी ले आया था. मामले की जानकारी जब महिला के परिजनों को लगी तो वह शनिवार की देर रात खेरी पहुंचे. लेकिन मामले की भनक लगते ही युवक और उसके परिजन डरकर घर छोडक़र भाग गए. आरोपियों ने घर को सूना देखकर उसमें तोडक़र करना शुरू कर दिया. इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. मौके पर पुलिस टीम पहुंची. इसी दौरान आरोपी हेमराज, विशाल, गजराज, राहुल और भूरा ने पुलिस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया. इसमें एसआई रामनारायण धुर्वे गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाकी जवानों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई.
इस संबंध में थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है. लडक़ी के कोर्ट मैरिज से आक्रोशित उसके परिजन युवक के घर आकर घर में तोडफ़ोड़ कर रहे थे. इसकी सूचना प्राप्त होने पर एसआई रामनारायण धुर्वे और जवान मौके पर पहुंचे थे पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.
