शाह शनिवार को भाजपा के संकल्प पत्र-3 को करेंगे जारी

नयी दिल्ली 24 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने संकल्प पत्र का तृतीय भाग जारी करेंगे।

पार्टी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार विकसित दिल्ली ‘संकल्प पत्र-3’ को केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह कल अपराह्न बाद दिल्ली भाजपा के मुख्यालय में जारी करेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी अपने संकल्प पत्र के तृतीय भाग में बिजली और पानी को लेकर बड़ी घोषणाएं कर सकती है।

गौरतलब है कि भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अब तक अपने संकल्प पत्र का दो भाग जारी कर चुकी है। भाजपा के संकल्प पत्र के पहले भाग को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 17 जनवरी को जारी किया था, जिसमें पार्टी के दिल्ली सरकार की ओर से चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजना को जारी रखने और उसको भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की बात कही है। इसके साथ ही पार्टी ने गरीबों को पांच सौ रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर मुहैया कराने तथा होली और दीपावली में एक-एक गैस सिलेंडर मुफ्त में देने की बात कही गै।

वहीं इसके दूसरे भाग को पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 21 जनवरी को जारी किया था, जिसमें पार्टी ने केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त शिक्षा मुहैया कराने का वादा किया है। साथ ही पार्टी ने आम आदमी पार्टी की सरकार के घोटालों की जांच कराने की बात कही है।

 

 

Next Post

मोदी ने परेड के प्रतिभागियों से ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने को कहा

Fri Jan 24 , 2025
नयी दिल्ली 24 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय एकता और विविधता के महत्व पर जोर देते हुए गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करने के लिए विभिन्न राज्यों के लोगों से बातचीत करने का आग्रह किया है। […]

You May Like