![]()
उज्जैन। मौसम विभाग ने अप्रैल माह में ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का अनुमान जाता दिया था। जो सटीक साबित होता दिखाई दे रहा है। दो दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो रहा है मंगलवार को अधिकतम 42.5 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। माह के अंत तक हालत काफी खराब हो सकते हैं।
मार्च माह के अंत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होते ही मौसम विभाग में गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया था और अप्रैल माह में ही गर्मी का रिकॉर्ड टूटने का अनुमान जताया था। महाकाल प्रथम सप्ताह गुजरने के बाद सुबह 9 बजे बाद ही सूरज के तेवर कडक़ दिखाई दे रहे हैं दो दिनों से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो रहा है मंगलवार को अधिकतम 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। सोमवार मंगलवार रात एक बार फिर सीजन की सबसे अधिक गर्म होना सामने आई। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री को पार कर चुका था। भीषण गर्मी के चलते दोपहर 12 बजे बाद बाजारों में सन्नाटा दिखाई देने लगा है। पॉश कॉलोनी में शाम 6 बजे तक कफ्र्यू जैसे हालात दिखाई दे रहा है। 4 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे से चल रही हवा से लू चलने का खतरा बढ़ चुका है। अप्रैल में जिस तरह के हालात दिखाई दे रहे हैं उससे मई की गर्मी काफी भयावह हो सकती है। इस बार तापमान 48 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर सकता है।
गर्मी से बचने के जतन
गर्मी से बचने के जतन लोगों ने शुरू कर दिए हैं। पंखों की रफ्तार कम होते ही कूलर का सहारा लिया जा रहा है। एयर कंडीशनर की ठंडी हवा से राहत मिल रही है। बाजार में कलर में खरीदारी काफी बढ़ गई है देर रात तक लोग दुकानों पर दिखाई दे रहे हैं। दो तीन मंजिला बने मकानों के ऊपरी तल पर रात गुजारना भारी पडऩे लगा है। दिन भर की धूप के बाद ऊपरी मंजिलें काफी तप रही है। लोगों ने अपना मुंह और आंखों को बचाने के लिए कपड़ों सहित चश्मों और टोपी का सहारा लेना भी शुरू कर दिया है।