
ग्वालियर। महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय , ग्वालियर के चित्रकला विभाग के बी. ए. और एम. ए. के विद्यार्थियों द्वारा मितावली, पढावली एवं बटेसर का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। एतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर के भ्रमण एवं अवलोकन से वहां की मूर्तिकला एवं वास्तुकला को समझा, साथ ही बटेसर समूह मंदिर परिसर में स्केचिंग की बारीकियों को समझा। यह शैक्षणिक भ्रमण चित्रकला विभाग की अतिथि विद्वान् डॉ नीना खरे के मार्गदर्शन में हुआ I इस शैक्षणिक भ्रमण में चित्रकला विभाग के बी ए और एम ए के 15 विद्यार्थियों द्वारा सहभागिता की गई।
