नेपाल भागने की फिराक में था TMC का पूर्व विधायक जहांगीर खान, STF ने बॉर्डर के पास से किया गिरफ्तार; दर्ज हैं कई गंभीर मामले

कोलकाता | पश्चिम बंगाल की राजनीति में हड़कंप मचाते हुए पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व विधायक जहांगीर खान को नेपाल सीमा के निकट से गिरफ्तार कर लिया है। चुनाव के बाद से ही जहांगीर खान भूमिगत थे और उन पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और उनके एक करीबी सहयोगी के मोबाइल लोकेशन को ट्रैक करके उन्हें धर दबोचा।

जहांगीर खान पर दर्ज हैं सात गंभीर मामले

जहांगीर खान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस जल्द ही आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है। उनके खिलाफ हत्या का प्रयास, जबरन वसूली, दंगा भड़काने और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे सात गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनकी जांच एसटीएफ और प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रही है। अभिषेक बनर्जी के करीबी माने जाने वाले जहांगीर खान फलता विधानसभा सीट से उम्मीदवार भी रहे थे, लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान ही उन्होंने मैदान छोड़ने का एलान कर दिया था।

आईपीएस अधिकारी को दी थी धमकी

यह पूर्व विधायक तब चर्चा में आया था जब उसने चुनावी प्रचार के दौरान आईपीएस अधिकारी अजयपाल शर्मा को खुली धमकी दी थी। उस दौरान उसने ‘पुष्पा’ फिल्म का संवाद बोलते हुए कहा था कि वह झुकने वाला नहीं है। हालांकि, चुनाव परिणामों के बाद और गिरफ्तारी का दबाव बढ़ने पर उसके तेवर बदल गए थे। फिलहाल, पुलिस हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है, जिससे इस मामले में और भी कई खुलासे होने की उम्मीद है।

Next Post

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट: सोना ₹2,000 और चांदी ₹6,000 तक टूटी, बाजार में भारी दबाव से निवेशकों में हड़कंप

Mon Jun 8 , 2026
नई दिल्ली | इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार को भारी हलचल देखी गई। बाजार खुलते ही कीमती धातुओं की कीमतों पर भारी दबाव बना और सोने-चांदी के दाम लुढ़क गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार की शुरुआत होते ही […]

You May Like