सिंगरौली : बंधौरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 40 हजार रुपये कीमत की चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ थाना गाढ़ा में धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार ग्राम नगवां निवासी महेन्द्र कुमार साकेत अडानी कंपनी में प्रबंधन का कार्य देखते हैं। उन्होंने 28 जुलाई को अपनी हीरो होंडा सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल अडानी कंपनी के गेट नंबर-3 पर खड़ी की थी और काम पर चले गए।
वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक नहीं मिलने पर उन्होंने 7 अगस्त को बंधौरा चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी संदीप नामदेव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम खैराही निवासी 21 वर्षीय रमेश कुमार पनिका को हिरासत में लिया। पूछतांछ के बाद उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक संदीप नामदेव, सउनि राजवर्धन सिंह, पंकज सिंह चंदेल, प्रआर राकेश विश्वकर्मा, मनीष शुक्ला सहित आर शिवेन्द्र सिंह, अनीश सिंह और दिलीप धाकड़ की सराहनीय भूमिका रही।
