14 फरार आरोपियों पर ईनाम घोषित

जबलपुर: शहर से लेकर ग्रामीण अंचल के थानों में दर्ज अपराधिक प्रकरणों में फरार चल रहे 14 आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने ईनाम घोषित कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक पाटन थाने में दर्ज प्रकरण में राकेश रैकवार पिता इमरत रैकवार 23 वर्ष निवासी सकरा पाटन का फरार है जिसकी गिरफ्तारी पर दस हजार, लार्डगंज थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट में फरार पप्पू उर्फ कंजा उर्फ बालकिशन जैन पिता ननक चंद जैन निवासी कोतवाली, बरेला थाने में दर्ज प्रकरण में अक्षय उर्फ आशु चौधरी पिता रजेश चौधरी 24 वर्ष निवासी रांझी और कटंगी थाने में दर्ज प्रकरण में जावेद खान, सिविल लाईन थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट में सोने सोनकर पिता मुन्ना सोनकर निवासी हनुमानताल पर पांच- पांच हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया।

इसी प्रकार माढ़ोताल थाने में दर्ज प्रकरण में मदन जायसवाल, ऋषि उर्फ भवानी, राजेन्द्र उर्फ गुड्डू चौहान, कान्हा चौहान पिता राजेन्द्र चौहान, विनीत पटैल, सौरभ विश्वकर्मा पर चार-चार हजार रूपए, कटंगी थाने में दर्ज अपराधिक प्रकरण में अमन उर्फ तनवीर अंसारी पर चार हजार, ओमती थाने में दर्ज प्रकरण में अजय शर्मा संजीवनी नगर थाने में दर्ज प्रकरण में हर्ष यादव पर चार-चार हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया।

Next Post

स्कूली बच्चों को ला रही गाड़ी पलटी, 14 बच्चे घायल

Fri Aug 22 , 2025
शिवपुरी: बैराड नगर के अमरौदा गाँव के पास प्रथा विद्यापीठ स्कूल की बच्चों से भरी तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पुलिया में पलट गई जिससे 14 बच्चों सहित एक महिला टीचर गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है। […]

You May Like