शिवपुरी: बैराड नगर के अमरौदा गाँव के पास प्रथा विद्यापीठ स्कूल की बच्चों से भरी तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पुलिया में पलट गई जिससे 14 बच्चों सहित एक महिला टीचर गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है।
ग्राम अमरोदा के समीप टाटा सूमो वाहन का ड्राइवर दीवान जाटव निवासी भटनावर मालबर्वे ग्राम से प्रथा विद्या पीठ बैराड़ के बच्चों को ला रहा था। टाटा सूमो अनियंत्रित होकर कृष्णा बेयर हाउस पचीपुरा की पुलिया के पास पलट कर पुलिया के नीचे गिर गई जिससे 14 बच्चे एवं एक शिक्षिका घायल हो गई। इसमें से 5 बच्चे और शिक्षिका को बैराड़ हॉस्पिटल से जिला हॉस्पिटल शिवपुरी रेफर कर दिया गया है वही 2 बच्चे मामूली घायल है।
घायलों के नाम
लक्ष्मी पिता दाताराम जाटव निवासी बेबलपुर
कार्तिक पिता मनीष जाटव निवासी एनपुरा
कृष्णा पिता गजानंद जाटव निवासी मालबरबे
पिंकी पिता रामस्वरूप ओझा निवासी मालबर्वे
विनायक पिता बीरू निवासी एनपुरा
प्रयांश पिता मनीष धाकड निवासी एनपुरा
सेंकी पिता सिरनाम जाटव निवासी मालवर्वे
रिया पिता विनोद जाटव निवासी मालवर्वे
सौम्या पिता धर्मेंद्र जाटव निवासी मालवर्वे
अंशुल पिता अशोक जाटव निवासी पटेवरी
