शहर में फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन की कार्रवाई, कई प्रतिष्ठान सील

इंदौर: शनिवार को प्रशासन और नगर निगम ने भंवरकुआ क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा को लेकर कई प्रतिष्ठान सील करने की कार्रवाई की. सील किए गए संस्थानों में अग्नि सुरक्षा के प्रबंध नहीं पाए गए थे. नगर निगम और प्रशासन द्वारा फायर सेफ्टी के उपकरण लगाने के नोटिस दिए गए, लेकिन सुरक्षा उपकरण नहीं लगाए गए थे.कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर प्रशासन एवं नगर निगम के दल ने आज भी अग्नि सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने पर कार्रवाई की.

अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और नियमों का पालन नहीं करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील किया गया. आज प्रशासन और नगर निगम द्वारा निरीक्षण के दौरान जेएमसी होटल, सम्राट अशोक नगर, प्लॉट क्रमांक 2, 10, 11 स्थित विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की दुकानें, शोरूम, जिम एवं लाइब्रेरी में अग्नि सुरक्षा के प्रबंध नहीं किया गए थे, जिनको सील कर दिया गया. कार्रवाई के दौरान जूनी इंदौर एसडीएम घनश्याम धनगर, तहसीलदार राकेश सस्तिया, कमलेश कुशवाह, नायब तहसीलदार श्री डीपी सोनी, फायर ऑफिसर विनोद मिश्रा एवं बीओ आनंद रैदास सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.

जारी रहेगी कार्रवाई
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि फायर सेफ्टी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Post

पुताई के बहाने घर में घुसे, लाखों के जेवर पार; दो आरोपी गिरफ्तार

Sun Apr 12 , 2026
इंदौर: शहर में पुताई के नाम पर घरों में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से करीब 25 लाख रुपए कीमत के सोने के जेवर और एक एक्टिवा वाहन बरामद कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.पुलिस […]

You May Like