काशीपुरा मुक्तिधाम में थम नहीं रही चोरियां, अब मोटर और पाइप पर किया हाथ साफ

राजगढ़। स्थानीय नेवज नदी के समीप स्थित मुक्ति धाम काशीपुरा राजगढ़ में बीती रात्रि को एक बार फिर चोरी की वारदात हुई है. यहां चोरी की यह छठवीं घटना है. जिसमें ताला तोडक़र पानी की विद्युत मोटर, पाइप सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया.

उल्लेखनीय है कि इस जगह 6 वीं बार चोरी की घटना हुई है. जिसमें अज्ञात बदमश ताला तोडक़र पानी कि नई विद्युत मोटर, लोहे का बड़ा पाइप और लोहे का अन्य सामान, बिजली कि केबल आदि उपयोगी सामान चोरी कर ले गये. घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पुलिस पहुंची तथा निरीक्षण कर जांच पड़ताल शुरु की.

ताला काटकर फेंका

यहां गेट पर लगे ताले को काट दिया गया. ताला सर्किट हाउस के समीप पड़ा हुआ मिला. एक ही जगह पर लगातार चोरी की घटना होने से हर कोई हतप्रभ है. फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचे तथा जांच पड़ताल शुरु की. समिति के के.सी. कोसरवाल, महेश पुष्पद ने बताया कि यहां पर चोरी की यह छठवीं घटना है. बताया जाता है कि पूर्व में भी यहां चोरी की घटनाएं हुई जिसमें अज्ञात बदमाश हजारों रुपये कीमत का सामान ले गये. लगातार एक ही स्थान पर चोरी की घटना होना चिंता का विषय है.

 

Next Post

महिला आरक्षण और परिसीमन पर केंद्रित मप्र विधानसभा का विशेष सत्र आज

Mon Apr 27 , 2026
भोपाल। मप्र विधानसभा का आज एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है, जिसमें महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व में अधिक अवसर देने और निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सदन में आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एक संकल्प रखेंगे, जिसमें संसद और राज्य विधानसभाओं […]

You May Like