
जबलपुर। सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत मंगलवार सुबह रानीताल खेल परिसर में जिला स्तर पर खेलों का शुभारंभ खेल एवं युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। शुभारंभ कार्यक्रम में खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट सहित विभिन्न सास्कृतिक एवं खेल प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान खेल मंत्री विश्वास सारंग कहा कि सांसद खेल महोत्सव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वपूर्ण परिकल्पना का साकार रूप है। इस खेल महोत्सव से नरेन्द्र मोदी प्रत्यक्ष तौर पर जुड़े हुए हैं। इसका उद्देश्य देश के युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना और फिट इंडिया के संकल्प को बढ़ाना है। इस बीच खेलों को बढ़ावा देने व खिलाड़ियों को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर देने की सांसद एवं विधायकों की मांग पर मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में सांसद खेल महात्सव सभी आठों विधान सभाओं में हम खेल परिसर का निर्माण पहली प्राथमिकता के साथ करेंगे।
इन खेलों का हो रहा आयोजन
सांसद खेल महोत्सव में इस बार एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, कश्ती, बैडमिंटन, फुटबॉल, क्रिकेट, खो-खो, रस्सा कशी, हॉकी, बास्केटबॉल, वुशू, योगा आदि आयोजन जिला स्तर पर 23 से 25 दिसम्बर 2025 तक किया जा रहा है। जबकि जबलपुर जिला के अंतर्गत विभिन्न ब्लाकों जैसे कि सिहोरा, गांधीग्राम, बरगी, मंगेली, शहपुरा, कटंगी, पाटन, कुण्डम, बघराजी, मझौली क्षेत्रों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा चुकी है
25 दिसम्बर को होगा समापन
सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत जिला स्तर पर खेली जाने वाली विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताओं के आयोजनों की समाप्ति 25 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे से पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में की जाएगी। समापन कार्यक्रम भी रानीताल खेल काम्पलेक्स में किया जाएगा जहां खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं पदक वितरित किए जाएंगे।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान खेल मंत्री विश्वास सारंग, सांसद आशीष दुबे सुमित्रा बाल्मीक, मेयर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक इंदू तिवारी, विधायक अशोक रोहाणी, अंचल सोनकर, जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, राजकुमार पटैल, रिंकुज विज, शरद जैन जिला खेल अधिकारी आशीष पान्डेय एवं खिलाड़ी व खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
