वर्मा पर कार्रवाई की मांग: सर्व समाज सवर्ण आर्मी ने सीएम के नाम दिया ज्ञापन

विदिशा। अजाक्स संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं आईएएस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्व समाज सवर्ण आर्मी ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि संतोष वर्मा द्वारा हाल ही में ब्राह्मण समाज विशेष कर समाज की बेटियों के संबंध में अत्याधिक आपत्तिजनक और संवेदनशील एवं अभद्र टिप्पणी की है, जिससे पूरे समाज में आक्रोश है। उन पर कार्रवाई की मांग की गई है।

सर्व समाज सवर्ण आर्मी के बैनर तले बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के लोग कलेक्टोरेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि अजाक्स संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज विशेष कर समाज की बेटियों के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। उन्होंने कहा कि इस टिप्पणी से न केवल एक समुदाय का अपमान हुआ है बल्कि समाज में वैमनस्यतता और तनाव उत्पन्न करने वाले मानसिकता को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि एक आईएएस अधिकारी के पद पर आसीन व्यक्ति से संवैधानिक सामाजिक सौहार्द एवं मर्यादित आचरण की अपेक्षा की जाती है। ऐसे में उच्च पद पर पदस्थ अधिकारी द्वारा इस प्रकार की टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है।

 

 

Next Post

भाजपा जिला बैठक में आज शामिल होंगे प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल

Thu Nov 27 , 2025
नरसिंहगढ़। भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक आज सोनाकुंज नरसिंहगढ़ में आयोजित की जा रही है, बैठक में प्रदेश भाजपाध्यक्ष हेमन्त खण्डेवाल विशेष रूप से शामिल होकर मार्गदर्शन करेंगे. प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है. प्रदेशाध्यक्ष श्री खण्डेवाल पीलूखेड़ी से वाहनों के काफिले, कार्यकर्ताओं […]

You May Like